(भोजपुर से विक्रांत राय के साथ जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट) आरा। बिहिया थाना क्षेत्र के नगर स्थित स्थानीय नवोदय विधालय से पूरब तिनमोहान के समीप पिकअप के चपेट में आकर एक मोटर साईकिल सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया।जिसकी मौत समुदायिक स्वास्थ केंद्र बिहिया में ईलाज के दौरान हो गयी।मृतक धनंजय सिंह(27 वर्ष)तियर थाना क्षेत्र के भैरो टोला निवासी राम ईश्वर सिंह के पुत्र बताया जाता है।घटना की सूचना पाकर अस्पताल पहुँची बिहिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया।थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने बताया की घटना स्थल से पिकअप को जप्त कर लिया गया है।जब की चालक फरार बताया जाता है।पुलिस ने बताया कि मोटर साईकिल सवार आमने सामने से गुजरने के क्रम में भारत गैस लिखे पिकअप वाहन के चपेट में आकर पिकअप के चक्के के निचे आ गया जिसमे दब कर एक मोटर साईकिल सवार की मौत हो गयी। जबकि दूसरा सुरक्षित बच गया।मोटर साईकिल पर चालक सहित दो लोग सवार थे।मालूम हो की प्रशासन के द्वारा बिहिया बाजार में नो इंट्री का फरमान जारी किया गया है। जो खोखला साबित हो रहा है। नो इंट्री के बावजूद भी छोटे-बड़े वाहनों का बाजार में बेरोकटोक प्रवेश कर रहे है। प्रशासन के द्वारा देख कर भी नजर अंदाज किया जाता है।जिसे प्रतिदिन जाम की भी समस्या बनी रहती है।जिसके कारण रेल ओभर ब्रिज निर्माण कार्य में भी बाधा उत्पन हो रही है। वही आये दिन छोटी बड़ी दुर्घटना भी होते रहती है।
No comments:
Post a Comment