(भोजपुर से विक्रांत राय के साथ आनन्द प्रकाश की रिपोर्ट) आरा। चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में आत्मा प्रखंडअध्यक्ष चुनाव के लिए आयोजित बैठक की। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ संजीव कुमार द्वारा किया गया। आयोजित बैठक में आत्मा के सदस्यों के लिए भी चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतो के किसान उपस्थित थे। उपस्थित किसानो में आत्मा प्रखंड अध्यक्ष के लिए सेमराव गांव निवासी किसान द्वारिका सिंह द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया, जिनके विरुद्ध किसी सदस्य ने नामांकन नही किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रखंड आत्मा अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध द्वारिका सिंह का चयन किया गया। वही सदस्य पद के लिए विद्यानि कुमारी, अनिल कु०सिंह, रामचन्द्र सिंह यादव, धर्मशीला देवी, मो०कलाम अंसारी, इंदु देवी, शंकरदयाल राम, राणा सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतो से आए किसान एवं सरकारीकर्मी उपस्थित थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
"भटका हुए देवता" देखा है आपने?
भोजपुर (एनएच लाइव बिहार के लिए विक्रांत राय की रिपोर्ट) आरा। क्या आपने भटका हुआ देवता के बारे में सुना है? नहीं न? भटके हुए लोगों को...
-
आरा (एनएच लाइव बिहार के लिए विक्रांत राय के साथ जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट) आरा/बिहिया। राज्य सरकार द्वारा दुकानो पर फार्मासिस्टो की ...
-
(भोजपुर से विक्रांत राय के साथ जीशान अली की रिपोर्ट) आरा। रामनवमी हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इसे भगवान राम के जन्म ...
No comments:
Post a Comment